Monday, 7 May 2012

सपने में दिखे पानी तो जल्द खत्म होगी चिंता


सोने के बाद सपने आना आम बात है लेकिन इस बात को खास बनता है उस सपने का अर्थ। हम आपको पहले ही अवगत करा चुके हैं की सपने इंडिकेटर हैं हमारे भविष्य के। आज हम आपको बताएंगे यदि आपके सपने में पानी आए तो इसका क्या अर्थ होता है।

ज्योतिष के अनुसार,जहां एक ओर पानी को शुभ माना गया है तो वहीं दूसरी तरफ कभी यही पानी आपके लिए चिंता का विषय भी बन सकता है। शास्त्रों के अनुसार,यदि आपके सपने में पानी आये तो आपको समझ लेना चाहिए की कुछ ऐसी चीज है जो आपको कचोट रही है। या यूं कहे की आपको अन्दर से परेशान कर रही है। ऐसा तब होता है जब आपके संवेग (इमोशंस )पहले की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही प्रभावी बन जाते हैं। यानी की ये कहा जा सकता है सपने में पानी एक बहुत ही शक्तिशाली प्रतीक है जिसे नकारना नहीं चाहिए।

ऐसे सपने आपको कुछ बताने की कोशिश कर रहे हैं। सपने में देखा गया पानी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से लाभ भी पहुंचा सकता है।
यदि अपने सपने में व्यक्ति ये देखे की वो बिखरे पानी से घिरा है तो ऐसा सपना सन्देश देता है की व्यक्ति बहुत परेशान था और अब समय आ गया है की उसकी परेशानियों का अंत होने वाला है । ऐसे सपने व्यक्ति को इशारा करतें हैं की वो उठे और एक नयी शुरुआत करे।

यदि सपने के दौरान व्यक्ति को ये लगे की उसके चारों तरफ गर्म या उबलता हुआ पानी है तो ऐसा सपना बताता है की व्यक्ति अन्दर से दुखी है और उसके अन्दर का दुःख अपने चरम पर आ गया है या यूं कहे की दुःख उबल रहा है । ऐसे समय में व्यक्ति को एक ऐसे साथी की तलाश करनी चाहिए जो उसके दुःख को बांट सके और व्यक्ति का मन हल्का कर सके ।

यदि व्यक्ति लगातार ये देखे की उसके सपने में गंदा मठमैला पानी आ रहा है तो ऐसे सपने का सीधा अर्थ है की व्यक्ति अपने चारों और घिरी नकारात्मक शक्तियों में पूरी तरह घिर चूका है । ज्योतिष के अनुसार गंदा और मठमैला पानी नकारात्मकता का प्रतीक है । ऐसे सपने व्यक्ति को संकेत देते हैं की वो अपने पास से नकारात्मक तत्वों को निकाले और एक नयी शुरुआत करे साथ ही ऐसे सपने व्यक्ति को ये भी बताते हैं की वो अपने मन को साफ़ करे ताकि उसे जीवन में स्‍वच्‍छ चीजों की अनुभूति हो सके।





सपने में पानी हमेशा केवल नकारात्मकता को नहीं दर्शाता ये व्यक्ति को कुछ ऐसे भी संकेत दे देता है की उसके साथ कुछ अच्छा भी होने वाला है। यदि व्यक्ति अपने सपने में ये देखे की वो पानी के अन्दर है तो ऐसा सपना बताता है की अब व्यक्ति के पास पैसा यश वैभव और समृद्धि आने वाले है और उसके दुःख के दिन अब पलटने वाले हैं ।

यदि व्यक्ति ये देखे की वो एक विशाल समुंद्र के पास है तो ऐसे सपने बताते है की अब समय आ गया है व्यक्ति को उसकी मेहनतों का फल मिलने वाला है व्यक्ति को ये समझ लेना चाहिए की अब वैभव, पैसा उसके कदम चूमने वाला है। तो मित्रों यदि आपके सपने में लगातार "पानी"आ रहा है तो आपको उदास होने की जरुरत नहीं है बस अपने अन्दर छुपी नकारात्मकता को निकालिए और खुश रहिये फिर आपके जीवन में सब अच्छा ही अच्छा होगा ।

No comments:

Post a Comment